Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: ऑटो चालकों को सिटी एसपी की हिदायत, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने साकची क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने साकची क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न ऑटो स्टैंडों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद ऑटो व टेंपो चालकों से सीधे बातचीत कर नियमों का पालन करने का निर्देश दिया.

 

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी ऑटो और टेंपो चालक केवल निर्धारित स्टैंड से ही अपने वाहनों का संचालन करें. सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने चालकों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी.

 

सिटी एसपी ने बिना निर्धारित ड्रेस कोड के वाहन चलाने वाले चालकों को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वालों के साथ-साथ नो-पार्किंग क्षेत्र से ऑटो या टेंपो चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग शहर में जाम की बड़ी वजह हैं और इन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.

 

उन्होंने यह भी बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए इस तरह के निरीक्षण और विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. सिटी एसपी ने सभी टेंपो चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और नियमों का पालन कर शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही