Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निकाय चुनाव: हर बूथ पर CCTV की मांग, भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है. पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और नगर निकाय चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की.

 

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने पर आमादा है, जिससे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका और बढ़ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर उसके समर्थक बैलेट पेपर लूट सकते हैं या मतपत्रों पर जबरन अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मुहर लगा सकते हैं.

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मतदान केंद्रों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाए, ताकि किसी भी अनियमितता की स्थिति में उसे न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके.

 

भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, तो नगर निकाय चुनाव में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता. उनका कहना है कि यदि सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं की गई, तो इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होंगे और यह स्पष्ट होगा कि कहीं न कहीं बूथ कब्जा कराने की कोशिश की जा सकती है.

 

भाजपा का तर्क है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर मौजूद असामाजिक तत्वों की पहचान भी आसानी से हो सकेगी. साथ ही, चुनाव को लेकर यदि कोई मामला न्यायालय में जाता है, तो सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही