Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कल्याणचक बाजार में युवक की हत्या के बाद तनाव, पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित कल्याणचक बाजार में दुर्गा मंदिर के पास सोमवार को हुई मंतोष कुमार मंडल की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित कल्याणचक बाजार में दुर्गा मंदिर के पास सोमवार को हुई मंतोष कुमार मंडल की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना के अगले दिन मंगलवार को बाजार की कई दुकानें बंद रहीं और लोगों में आक्रोश देखा गया.

 

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और घटना की पूरी जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई और लाठीचार्ज व बेवजह कार्रवाई की आशंका व्यक्त की.

 

मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी जरूरी है, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मंतोष मंडल पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई प्रीतम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है.

 

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मौके पर भाजपा के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही