Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

XISS-झारखंड चैंबर के बीच एमओयू, उद्योग व युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

झारखंड में उद्योग, व्यापार और कौशल विकास को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक्सआइएसएस, रांची और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग समझौता किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में उद्योग, व्यापार और कौशल विकास को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक्सआइएसएस, रांची और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग समझौता किया गया. 

 

कॉलेज परिसर में हुए इस एमओयू पर एक्सआइएसएस के निदेशक फादर जोसेफ मारियानुस कुजूर और झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किए.

 

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह समझौता राज्य के उद्योग और व्यापार जगत के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. इससे उद्योगों को स्किल्ड और इंडस्ट्री रेडी मानव संसाधन मिलेगा, जबकि युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

 

एमओयू के तहत इंडस्ट्रियल स्किल गैप एनालिसिस, उद्योग अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण, संरचित इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, सीएसआर आधारित ग्रामीण विकास, सतत विकास लक्ष्यों पर शोध और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा.

 

चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग ने इसे उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत समन्वय की दिशा में अहम कदम बताया. सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि राज्य आधारित उद्योगों की जरूरतों के अनुसार स्किलिंग पर फोकस कर स्थानीय युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे. इस अवसर पर एक्सआइएसएस के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही