Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत बाहा पर्व में होंगे मुख्य अतिथि, मरांग बुरू समिति ने दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. 

 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बाहा पर्व में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

 

 मुख्यमंत्री को पर्व की परंपराओं, सामाजिक महत्व और आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया गया. बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा सहित समिति और विभिन्न सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

प्रतिनिधिमंडल में विष्णु किस्कू, महावीर मुर्मू, चंदूलाल टुडू, राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, सुशील मुर्मू, शनिचर बेसरा, माइनों हेंब्रम समेत कई सदस्य शामिल थे. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही