Search

 
 
 

CJI सूर्यकांत 2 नवंबर को देवघर में झालसा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ranchi News: कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत, पलामू और रांची जिले में लीगल ऐड क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर पीड़ितों को चेक का वितरण, लाभुकों को प्रोजेक्ट शिशु के अंतर्गत दिए जानेवाले लाभ का वितरण किया जाएगा.
 
सीजेआई सूर्यकांत

Ranchi News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा -सह- सशक्तिकरण शिविर (NALSA के विधिक सेवा शिविर मॉड्यूल के अनुसार ) का आयोजन 2 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर, देवघर में किया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत शामिल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर एवं जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी शामिल रहेंगे. इनके अलावा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:

कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत, पलामू और रांची जिले में लीगल ऐड क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर पीड़ितों को चेक का वितरण, लाभुकों को प्रोजेक्ट शिशु के अंतर्गत दिए जानेवाले लाभ का वितरण एवं हजारों लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं के अंतर्गत दिए जानेवाले लाभ का भी वितरण किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही