Search

 
 
 

CJI सूर्यकांत की युवा वकीलों को सलाह, टीआरपी की चिंता करने वाले टीवी चैनलों की तरह काम नहीं करें

CJI  सूर्यकांत ने  कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से मशहूर होना बहुत आसान है, लेकिन यह विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. CJI  सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के दीक्षांत समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे.
 
CJI  सूर्यकांत

NewDelhi : CJI  सूर्यकांत ने  कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से मशहूर होना बहुत आसान है, लेकिन यह विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. CJI  सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के दीक्षांत समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे.

 

युवा वकीलों को संबोधित करते हुए CJI ने कहा कि ऑनलाइन लोकप्रियता और सोशल मीडिया की TRP को सफलता नहीं मानना चाहिए. उन्होंने साफ कहा, डिजिटल प्रसिद्धि विश्वसनीय नहीं है. वकीलों को सलाह दी कि उन्हें टीआरपी की चिंता करने वाले टीवी चैनल की तरह काम नहीं करना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि एक वकील के रूप में असली सम्मान कोर्ट रूम के अंदर अपने मुवक्किलों, सहकर्मियों और बार के बीच की गयी मेहनत से कमाया जाता है. कहा कि युवा वकील ऑनलाइन लोकप्रियता के पीछे भागने के बजाय अपनी कानूनी कुशलता को बेहतर बनाने पर ध्यान दें CJI ने कहा, वकीलों को अपनी सफलता को ऑनलाइन लोकप्रियता से मापने के लालच से बचना चाहिए. 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही