Search

 
 
 

‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ में अभिषेक मल्हान  व निक्की तंबोली के बीच भिड़ंत, शो में बढ़ा ड्रामा

रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में अभिषेक मल्हन और निक्की तंबोली के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला. दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि मामला आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में अभिषेक मल्हन और निक्की तंबोली के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला. दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि मामला आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया.

 

 


टास्क के दौरान शुरू हुई बहस

दरअसल, एक टास्क के दौरान खेसारी लाल यादव की टीम ‘भोजपुरी भौकाल’ के मैक्स और अभिषेक मल्हन की टीम ‘दिल्ली डॉमिनेटर्स’ के कंटेस्टेंट ऋषभ के बीच मुकाबला चल रहा था. इस दौरान निक्की तंबोली मैक्स को सपोर्ट करती नजर आई.जब ऋषभ टास्क हार गए, तो निक्की ने अभिषेक की टीम पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी टीम कमजोर साबित हो रही है.

 

 

‘कुत्ता’ वाले बयान पर भड़की निक्की

निक्की के ताने पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने ‘कुत्ते भौंकते हैं’ जैसी बात कही. इस पर निक्की तंबोली भड़क गईं और सवाल उठाया कि किसी महिला के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है.हालांकि, अभिषेक ने अपने बयान से पीछे हटने के बजाय उसे सही ठहराया, जिससे विवाद और बढ़ गया.

 


बहस ने लिया व्यक्तिगत रूप

इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.निक्की ने अभिषेक पर ‘सिंपथी लेने’ का आरोप लगाया, वहीं अभिषेक ने निक्की पर कंटेस्टेंट्स का मनोबल गिराने और सम्मान की कमी का आरोप लगाया.बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे की जमकर आलोचना की और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

 

 


गाली-गलौज और बढ़ा विवाद

स्थिति तब और बिगड़ गई जब निक्की की ओर से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे शो में बीप कर दिया गया. इस पर अभिषेक और ज्यादा नाराज हो गए और उन्होंने सवाल उठाया कि उन्हें मेंटॉर किस आधार पर बनाया गया है.

 


शो छोड़ने तक पहुंची बात

विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक मल्हन गुस्से में शो छोड़कर जाने लगे. हालांकि, बाकी मेंटॉर्स और कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की.इसी दौरान निक्की ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले सीजन में भी अभिषेक हार चुके हैं और इस बार भी वही होगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही