Kolkata : भवानीपुर में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प होने की खबर है. झड़प होते ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया और भीड़ को हटाने के के लिए हल्का लाठीचार्ज किया.
#WATCH | Suvendu Adhikari says, "I am visiting the booth. These are not voters but outsiders." https://t.co/SZt36431Xx pic.twitter.com/UVg3vfZNOC
— ANI (@ANI) April 29, 2026
इस संबंध में सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि मैंने बूथ का दौरा किया तो पाया कि वहां मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग जमे हुए थे.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर में टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया था. यह घटना तब घटी, जब सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में एक पोलिंग बूथ का दौरा कर रहे थे.
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला के नारे लगाये और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भी नारेबाजी की. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर जवाब दिया.
सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है. टीएमसी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सुवेंदु अधिकारी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.
पानिहाटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां को टीएमसी वर्कर्स द्वारा घेरे जाने की सूचना आयी है.
#WATCH | Panihati, West Bengal | Sekharranjan Debnath, father of the RG Kar Medical College rape and murder victim, says, "TMC goons on motorbike were present on the way as we were passing. They also sloganeered at us. They brought many more TMC goons with them and tried to… pic.twitter.com/vWIpLEeLDn
— ANI (@ANI) April 29, 2026
इस संबंध में पीड़िता के पिता सेखररंजन देबनाथ ने जानकारी दी कि जब वे रास्ते से गुजर रहे थे, तब टीएमसी गुंडे मोटरसाइकिल पर आसपास मौजूद थे. उन्होंने हमलोगों के खिलाफ नारेबाजी भी की.
उन्होंने कई और टीएमसी गुंडों को बुला लिया और हम पर हमला करने की कोशिश की. सेखररंजन देबनाथ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें (टीएमसी कार्यकर्ता) वहां से नहीं हटाया. उलटे हमें ही वहां से जाने को कहा.
VIDEO | West Bengal election: Voters in North 24 Parganas allege CM Mamata Banerjee of threatening them.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
One of the voters, said, "She thinks that she has lost in the elections which is why she has brought goons in her car. One of the persons came out of her car and threatened… pic.twitter.com/l42QebCItz
एक खबर और है कि उत्तर 24 परगना में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया. एक मतदाता का कहना था कि उन्हें लगता है कि वो चुनाव हार गयी हैं, इसीलिए वह अपनी गाड़ी में गुंडे लेकर यहां आयी हैं. एक व्यक्ति उनकी गाड़ी से बाहर आया और हमें डराने धमकाने लगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment