Search

 
 
 

10वीं-12वीं के छात्रों की हर महीने होगी 80 अंकों की परीक्षा

Ranchi News: मासिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा. इससे छात्रों और शिक्षकों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस विषय या अध्याय में तैयारी कमजोर है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के लिए रांची जिला शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मो. वसीम अहमद के नेतृत्व में अब कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की हर महीने मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य महीनेभर पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की छात्रों की तैयारी परखना और बोर्ड परीक्षा के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है.

इसे भी पढ़ें: 

शिक्षा विभाग के अनुसार मासिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा हर महीने 10, 11 और 12 तारीख को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का कुल 80 अंक का होगा और प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के अनुरूप तैयार किया जाएगा.

 

मासिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा. इससे छात्रों और शिक्षकों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस विषय या अध्याय में तैयारी कमजोर है. इसकेआधार पर समय रहते सुधार की रणनीति तैयार की जा सकेगी.

 

शिक्षा विभाग का मानना है कि बोर्ड परीक्षा से पहले नियमित तौर पर परीक्षा देने से विद्यार्थियों में परीक्षा का डर कम होगा और समय प्रबंधन की क्षमता भी बेहतर होगी. इसके साथ ही, पूरे वर्ष पढ़ाई की नियमितता बनी रहेगी और अंतिम परीक्षा के समय विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा.

 

जिला शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने के साथ जिले के शैक्षणिक स्तर को मजबूत करना है. नियमित अभ्यास और मूल्यांकन के जरिए विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही