Search

 
 
 

रांची में सफाई अभियान तेज, नगर निगम ने 77,000 रुपये का जुर्माना लगाया

Ranchi: रांची नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और सूखा–गीला कचरा अलग करने की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहा है. इसी दौरान निगम की टीम ने कई होटल, रेस्टोरेंट, मेस, अपार्टमेंट, हॉस्टल और अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया.
 

Ranchi: रांची नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और सूखा–गीला कचरा अलग करने की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहा है. इसी दौरान निगम की टीम ने कई होटल, रेस्टोरेंट, मेस, अपार्टमेंट, हॉस्टल और अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया. जांच में कई जगहों पर खुले में कचरा फेंकना, कचरा अलग न करना और डस्टबिन का सही उपयोग न करने जैसी लापरवाहियां मिलीं, जिसके कारण जुर्माना लगाया गया.

 

निरीक्षण में जिन रेस्टोरेंट पर कार्रवाई हुई, उनमें द रासो होटल, द रुईन हाउस, माउंटेन व्यू रिसोर्ट, भारत घर, फूड कोर्ट, काउज 7, RFC और कावेरी रेस्टोरेंट शामिल हैं. इन सभी पर खुले में कचरा फेंकने या कचरा अलग नहीं करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

 

मेस श्रेणी में रिम्स हॉस्टल 07, रिम्स हॉस्टल 08, मेस और मेस पर भी सफाई में लापरवाही मिलने पर जुर्माना लगाया गया.
हॉस्टल श्रेणी में श्री गुरु बॉयज लॉज पर नियमों का पालन न करने पर 5,000 रुपये का चालान काटा गया.

 

होटल/मेस श्रेणी में विजन इंडिया पर डस्टबिन न रखने और खुले में कचरा फेंकने पर 5,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया.
चिकन शॉप में मो. सोहेल पर भी कचरा प्रबंधन में कमी मिलने पर कार्रवाई हुई.

 

अपार्टमेंट श्रेणी में वैष्णवी अपार्टमेंट, कपूर एनक्लेव, नारायणी नर्सिंग होम, रुद्राक्ष ग्रीन, एस जी अपार्टमेंटिका, अमतलश प्लस और गुलमोहर अपार्टमेंट पर कचरा अलग नहीं करने या खुले में कचरा फेंकने पर 5,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही