Search

 
 
 

सरला बिरला विवि में क्लाइमाथॉन का समापन, पेश किए गए जलवायु समाधान

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन हो गया. यह प्रशिक्षण क्लाइमाथॉन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में हुआ.
 

Ranchi: राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन हो गया. यह प्रशिक्षण क्लाइमाथॉन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में हुआ. सोशल इनिशिएटिव थ्रू डेवलपमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन एक्शन (सीधा) द्वारा संचालित इस आयोजन में छात्रों ने झारखंड की जलवायु संबंधी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए.

Uploaded Image

इम्पैक्ट कैनवास प्रतियोगिता के तहत 12 छात्र समूहों ने खाद्य, जल, अपशिष्ट, वन, स्वास्थ्य, जेंडर, खनन, ऊर्जा, उद्योग, परिवहन, आपदा प्रबंधन और पारंपरिक पारिस्थितिकी ज्ञान जैसे क्षेत्रों पर समाधान आधारित रोडमैप पेश किए. प्रतिभागियों ने पावरपॉइंट, चार्ट और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से अपने विचार रखे, जिनमें सतत वानिकी और पारंपरिक ज्ञान के समावेशन जैसे विषय प्रमुख रहे.

 

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पंकज गोस्वामी (डीन, इंजीनियरिंग), डॉ. वी.एन.एल. दुर्गा (डीन, अनुसंधान एवं विकास), डॉ. आलोक कुमार (विभागाध्यक्ष, विधि) और हेमंत कुमार (सचिव, सीधा) ने नवाचार, प्रस्तुति और उपयोगिता के आधार पर किया.

 

समापन समारोह में एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन, डीन (योजना एवं संगठनात्मक विकास) प्रो. विजय कुमार सिंह, विश्वनाथ शाह (आईएफएस, निदेशक-सह-सीईओ, झारपार्क्स), रवि रंजन (आईएफएस, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ/एपीसीसीएफ कैंपा) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 

अपने संबोधन में प्रो. गोपाल पाठक ने आईपीसीसी के उद्देश्यों, ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की. अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

विजेता टीमें:

प्रथम (टीम फॉरेस्ट): आराध्या सर्राफ, अनीशा सिन्हा, कोमल कुमारी, अतीफा हलीम, रिया कुमारी, स्मृति राज, रुचि कुमारी, हर्षवर्धन कृष्ण सिंह, मानसी महतो, आकृति शांडिल्य

 

द्वितीय (टीम ट्रेडिशनल इकोसिस्टम नॉलेज): अनुष्का त्रिपाठी, रित्विका खेतान, अर्पिता तिवारी, भीम नारायण, अनुप्रिया, टिंकुल कुमारी, उज्ज्वल राज, हितेश कुमार महतो, अंकित कुमार भगत, अदिति कुमारी सिंह

 

तृतीय (टीम वाटर): शायन ताहा, हर्ष राज लकड़ा, एलेक्स इमैनुएल मिंज, कुमार गौरव, सुमित कुमार, साक्षी कोमल, तमाश कुमारी, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रेरणा कुमारी


एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही