Search

 
 
 

चतरा में विवाह समारोह में शामिल हुए CM, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए. यह समारोह झारखंड विधानसभा के सदस्य जनार्दन पासवान के पुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए. यह समारोह झारखंड विधानसभा के सदस्य जनार्दन पासवान के पुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री ने नवदंपती को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर जनार्दन पासवान, उनके पारिवारिक सदस्य और सगे-संबंधी उपस्थित थे.

Uploaded Image

इसी दिन कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे.

Uploaded Image

इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने भी शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार और विधायक विकास कुमार मुंडा उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही