Bokaro News: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले डीपीएस, बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा को सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. राज्य के 26वें स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन के मौके पर शनिवार को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजन समारोह उसे पुरस्कृत किया गया.
सीएम ने आदित्य से पूछा कि आगे वह क्या बनना चाहते हैं, तो उसने ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, जिस पर सीएम ने पीठ थपथपाकर उसे प्रोत्साहित किया. पुरस्कार-स्वरूप आदित्य को तीन लाख रुपये की पारितोषिक राशि का ड्राफ्ट, एक लैपटॉप, एक स्मार्टफोन और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
इसे भी पढ़ें:
विज्ञान संकाय में नेशनल टॉपर बनने के साथ-साथ आदित्य ने री-नीट 2026 की परीक्षा में भी अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 546 तथा सामान्य श्रेणी में 344वीं रैंक हासिल कर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था.
वर्तमान में आदित्य देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान AIMS भुवनेश्वर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. प्राचार्य ने विश्वास जताया कि आदित्य एक सफल चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा के अपने संकल्प को अवश्य साकार करेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

