Ranchi News : झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें...
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
Distressed to learn about the tragic mishap in the Ramgarh district of Jharkhand. My condolences to the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 29, 2026
इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रामगढ़ में हुए सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने एक्स पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है.”
बिहार और झारखंड के सीएम ने संवेदना प्रकट की
शनिवार- रविवार की दरमियानी रात झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के स्वजन के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस अपार दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

