Ranchi News : राजधानी रांची में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा स्थित देवकमल हॉस्पिटल के पास हुई. दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. दोनों युवकों की पहचान आशीष तिर्की और अमन बारला के रूप में हुई है. दोनों सुबह छह बजे घर से चर्च के लिए निकले थे.
इसे भी पढ़ें...
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर स्थानीय लोग जमा हो गए हैं और उन्होंने रोड को जाम कर दिया है. परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराए.
मौके पर पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की. दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

