Search

 
 
 

पोड़ैयाहाट में विवाह समारोह में शामिल हुए CM हेमंत, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बोहरा गांव में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शिरकत की. यह समारोह स्थानीय विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था.
 

Godda : हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बोहरा गांव में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शिरकत की. यह समारोह स्थानीय विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन भी समारोह में मौजूद रहीं. दोनों नेताओं ने नवदंपती को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशीर्वाद प्रदान किया.

Uploaded Image

इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव, उनके पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया और उत्सवी माहौल बना रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही