Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुलू महतो के चिटाही स्थित आवास पर मंगलवार को शादी की खुशियों के बीच उस वक्त खास रौनक देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां सांसद की बड़ी पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होने और उन्हें नवजीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद देने पहुंचे थे.
मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन के आवास पहुंचने पर सांसद ढुलू महतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने सांसद की पुत्री साक्षी से मुलाकात कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया. इस दौरान आवास पर पारिवारिक और आत्मीय माहौल देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा.सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे.सांसद के चिटाही स्थित आवास से कुछ दूरी पर हेलीपैड तैयार किया गया था, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान में किसी तरह की परेशानी न हो. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी निगरानी रही. सांसद की पुत्री के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

