Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने फिल्म स्टार धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक, कहा- अंतिम जोहार ही-मैन

सीएम हेमंत सोरेन ने फिल्म स्टार धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है.
 

Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन ने फिल्म स्टार धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. 

 

 

धर्मेंद्र जी ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी. उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी. धर्मेंद्र जी का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं और शोकग्रस्त परिवारजनों, उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. अंतिम जोहार ही-मैन!

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही