Search

स्टेट हैंगर निर्माण का CM हेमंत ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयसीमा पर सख्त निर्देश

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और उससे जुड़े आधारभूत ढांचे का स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की गहन समीक्षा की.
 
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है, जो प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड की सकारात्मक छवि को भी मजबूती देता है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में अत्याधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और प्रभावी प्रबंधन प्रणाली अपनाने का निर्देश दिया. साथ ही परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी. इस मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति रिपोर्ट और आगे की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही