Search

 
 
 

CM हेमंत पत्नी संग गए दिउड़ी मंदिर, मत्था टेक मां से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ पहुंचे. यहां उन्होंने सोलहभुजी मां दिउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की.
 
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां दिउड़ी के दरबार में टेका माथा

Ranchi :   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ पहुंचे. यहां उन्होंने सोलहभुजी मां दिउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की.

 

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर के पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.

 

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए.  लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया.

 

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है. उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है. मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति और जनकल्याण के लिए मां से आशीर्वाद भी मांगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही