Search

 
 
 

Hazaribagh News : उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सम्मानित

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को सम्मानित किया. एसपी ने उन्हें बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की.
 
  • एसपी अमन कुमार ने लगाया बैज और सौंपा प्रशस्ति पत्र

Hazaribagh :  हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को सम्मानित किया. एसपी ने उन्हें बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की.


थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को यह सम्मान पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए दिया गया है. उनके सम्मानित होने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है.

 

Uploaded Image

 

बताया गया कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के महानिदेशालय केंद्रीय सुरक्षा बल ने आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से भी सम्मानित किया है. यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और सुरक्षा सेवा में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है.


सम्मान मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी को बधाई दी है.  लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

एसपी अमन कुमार द्वारा किए गए इस सम्मान से पुलिस कर्मियों में भी उत्साह बढ़ा है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही