Search

 
 
 

Ranchi News: गणेश महोत्सव के लिए सीएम हेमंत को मिला आमंत्रण

Ranchi News: रांची महानगर जिला महासमिति ने मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए शुभकामनाएं दीं.
 
सीएम को गणेश महोत्सव का मिला आमंत्रण

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के तहत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं. इससे समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है.

 

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी के साथ नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन नंदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही