Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

रामनवमी व महावीर जयंती के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और महावीर मंडल के सदस्यों ने सीएम और कल्पना सोरेन को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया. मंदिर पहुंचते ही महावीर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया.
 

Ranchi:  रामनवमी व महावीर जयंती के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और महावीर मंडल के सदस्यों ने सीएम और कल्पना सोरेन को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया. मंदिर पहुंचते ही महावीर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया. जय श्री राम के नारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. सीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

 

Uploaded Image

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा में जवानों की तैनाती की है.

 

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर जयंती का पर्व हमें साहस, सेवा और समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव और बनाए रखने की अपील भी की.  मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल नजर आया.

 

श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर में आज रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखा जा रहा है, श्रद्धालु अपने हाथों में महावीर झंडे लेकर तपोवन मंदिर पहुंच रहे हैं. यहां हजारों श्रद्धालु भगवान राम-जानकी का दर्शन कर रहे हैं, मंदिर के सीढ़ी को प्रणाम करते हुए श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं. तपोवन मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं के दर्शन कर मां जानकी से आशीर्वाद ले रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार

तपोवन मंदिर का मुख्य गेट सुबह 5.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. सुबह से ही लोग भगवान का दर्शन करने के लिए आतुर हैं. श्रदधालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण जारी है.

राम-जानकी तपोवन मंदिर के प्रागंण में सैकड़ों दुकान सजाए गए हैं, कहीं बच्चों के खिलौने बिक रहे हैं, तो कही रंग-बिरंगे महावीरी झंडे स्टॉलों में बिक रहे हैं. यहां श्रद्धालु आस्था के साथ सरोबार हो रहे हैं.

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तपोवन मंदिर में सीएम के प्रवेश  होने से पहले ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए.सैकड़ों महिला पुरुष पुलिस भारी मात्रा में तैनात किए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही