Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने NCL के पूर्व CMD भोला सिंह की रांची की संपत्ति जब्त की

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने नार्दन कोल फिल्डस लिमिटेड(NCL) के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भोला सिंह की रांची की संपत्ति ज़ब्त कर ली है.जब्त की गयी संपत्ति का मूल्य 2.79 करोड़ रुपये है. ईडी भोला सिंह के ख़िलाफ़ मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी.

 


भोला सिंह के ख़िलाफ़ दर्ज मामले की जांच के दौरान की गयी छापामारी के दौरान एक बैंक लॉकर जब्त किया गया था. यह लॉकर भोला सिंह और उनकी पत्नी द्वारा ऑपरेट किया जाता था. लॉकर की जांच में नक़द राशि और ज़ेवरात जब्त किये गये थे. लॉकर से कुल 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी.

 

जांच के दौरान पाया गया कि भोला सिंह ने रांची स्थित सेल सिटी में 85.45 लाख रुपये की लागत से एक आलीशान फ्लैट खरीदी है. ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच के बाद लॉकर से मिली नक़द, ज़ेवर सहित सेल सिटी के फ्लैट को जब्त कर लिया है. जब्त की गयी संपत्ति की कुल क़ीमत 2.79 करोड़ रुपये है. भोला सिंह ने यह संपत्ति जनवरी 2022 से जनवरी 2024 के बीच अर्जित की थी. 

 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने NCL में टेंडर घोटाला और कमीशनखोरी के आरोपों में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने अगस्त 2024 में भोला सिंह सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था. छापामारी के दायरे में शामिल किये गये लोगों के ठिकानों से 3.80 करोड़ रुपये नक़द सहित गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे.

 

मामले की जांच में पाया गया था कि NCL में टेंडर जारी करने से पहले ही टेंडर मैनेज करने की साज़िश में शामिल अधिकारियों द्वारा कंपनियों से बातचीत कर ली जाती थी. इसमें यह तय कर लिया जाता था कि कोई टेंडर किस कंपनी को कितने की लागत पर देना है. इसके लिए अधिकारियों द्वारा कंपनी से कमीशन वसूली जाती थी. इसके बाद टेंडर उसी कंपनी को देने के लिए शर्ते निर्धारित की जाती थी, जिससे टेंडर कमीशन देने वाली कंपनी को ही मिल सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही