Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यालय ने रांची पुलिस से पूछा, प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल प्रताप को बॉडीगार्ड कैसे मिला ?

Ranchi: अपराधी प्रिंस खान, उसके गुर्गों, उसके लिए काम करने वालों और संरक्षण देने वालों को लेकर ताजा खुलासों के बाद झारखंड पुलिस की कार्रवाईयों का दायरा बढ़ने लगा है. इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस से पूछा है कि राणा राहुल प्रताप सिंह को किसी परिस्थिति में और क्यों दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: अपराधी प्रिंस खान, उसके गुर्गों, उसके लिए काम करने वालों और संरक्षण देने वालों को लेकर ताजा खुलासों के बाद झारखंड पुलिस की कार्रवाईयों का दायरा बढ़ने लगा है. इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस से पूछा है कि राणा राहुल प्रताप सिंह को किसी परिस्थिति में और क्यों दिया गया. 

 

पुलिस मुख्यालय ने रांची के एसएसपी से इस बारे में जांच करके रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने राणा राहुल को हथियार का लाइसेंस देने के मामले की भी जांच करने की तैयारी कर ली है. अगले एक-दो दिनों में आदेश जारी होने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उल्लेखनीय है कि राणा राहुल प्रताप सिंह रांची का रहने वाला है. वह प्रिंस खान के लिए काम करता था. कुछ ही वक्त में वह करोड़ों का मालिक बन गया. काले रंग की गाड़ियों के काफिले में चलता था. रांची पुलिस ने उसे अंगरक्षक उपलब्ध करा रखा था. कुछ वीडियोज में वह तीन-तीन हथियारबंद अंगरक्षकों के साथ भी दिखता है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. रांची पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

उल्लेखनीय है कि प्रिंस खान व उसके गुर्गों का संबंध झारखंड में कई सफेदपोशों के साथ रहा है. राणा राहुल प्रताप की तस्वीरें कई अधिकारियों व नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर उपलब्ध है. राणा राहुल ही रांची के कारोबारियों की रेकी करके, वीडियो बनाकर प्रिंस खान तक पहुंचाता था. जिसके बाद प्रिंस खान वीडियो भेज करके व कॉल करके रंगदारी की मांग करता था.

 

प्रिंस खान और राणा राहुल प्रताप सिंह के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आयें ढुल्लु महतो

सफेदपोश–गैंगस्टर लिंक पर सख्ती की मांग, जयराम बोले– SIT से हो जांच

 

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक होटल में फायरिंग में मनीष गोप की मौत के बाद जब पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच की कड़ी कुबेर को गिरफ्तार किया, तब राणा राहुल प्रताप व कौशल पांडेय का नाम सामने आया. जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही