Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए. इस मौके पर सीएम ने राज्य वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की.
इसे भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है.

मोरहाबादी में कृष्ण जन्मोत्सव
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से झारखंड प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास एवं उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे. मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागियों को सम्मानित तथा दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

