Search

 
 
 

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक से किया सम्मानित

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता, विशेष सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पदक प्रदान किए.
 
  • – वीरता, सराहनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान.

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता, विशेष सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पदक प्रदान किए.

 

इसे भी पढ़ें....

 

उत्कृष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदक दिए गए. इनमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ माइकल राज एस और पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन केस्पोट्टा शामिल हैं. इसके साथ ही डीएसपी मनोज कुमार राय, डीएसपी (विशेष शाखा) नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार और पुलिस निरीक्षक अस कुमार मोदी को भी पदक मिले.

 

अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया. एसटीएफ रांची के एएसआई अरविंद कुमार पाले, संजीव कुमार झा, रांची जिले के दीपक और सीआईडी के महेंद्र महतो को पदक मिला. इसके अलावा एसटीएफ के चालक हवलदार मोहम्मद इकबाल (197), विराय मुंड्री (228) और हवलदार विजय थापा (235) को सम्मानित किया गया. महिला आरक्षी प्रभा देवी (536), महिला हवलदार रंजीता पुजू और गढ़वा जिले के आरक्षी विदेशी माजी (101) को भी सेवा पदक प्रदान किए गए.

 

समारोह में भव्य परेड का आयोजन हुआ. इसका नेतृत्व 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने फर्स्ट कमांड के रूप में किया. सेकंड इन कमांड दानिशूल और परिचारी अनीश मोहित रहे. परेड में ओडिशा पुलिस की मेहमान प्लाटून भी शामिल हुई. इसका नेतृत्व निरीक्षक दीपक बाबरी ने किया. मुख्यमंत्री ने दीपक बाबरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही