Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व आर्थिक मंच में व्हाइट बैज से सम्मान से नवाजे गए सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक (दावोस) में भाग लिया.
Advertisement
Advertisement
  • पहली बार किसी आदिवासी निर्वाचित नेता की ऐतिहासिक उपस्थिति
  •  झारखंड के लिए गर्व का क्षण

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक (दावोस) में भाग लिया. झारखंड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान झारखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.


व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को मिलता है


व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेष वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है. यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों व सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है. इसी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कांग्रेस सेंटर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी भी प्रस्तावित है.


WEF झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने को है इच्छुक 


वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम झारखंड के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है. 
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की. इसे झारखंड की स्पष्ट विकास-दृष्टि, गंभीरता और वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया.


 कई विषयों पर हुई चर्चा


झारखंड दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की टीम के साथ निरंतर संवाद और प्राथमिकताओं के सामंजस्य के माध्यम से अपने संबंधों को और सुदृढ़ कर रहा है. बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, रेजिलिएंट व समावेशी समाज और जलवायु कार्रवाई एवं ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. 

 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम साइट भ्रमण का आमंत्रण दिया. यह भी बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम अध्यक्ष झारखंड के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही