Ranchi: श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है. मंगलवार, 24 नवंबर को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में प्रकाश पर्व का आयोजन होगा. इसे लेकर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की और कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा.
इसे भी पढ़ें -
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, गुरुगोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू और झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह शामिल थे. इसके अलावा गुरुनानक अस्पताल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविन्द्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पंधेर, ध्यान सिंह और हरजीत सिंह सिंकी भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

