Ranchi News : नामकुम अंचल के तत्कालीन लिपिक दीपक कुमार को ACB कोर्ट से राहत नहीं मिली. ACB की विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. दरअसल, मामले में तत्कालीन CI मनोज कुमार दीक्षित, लिपिक दीपक कुमार के अलावा तत्कालीन सीओ डॉ श्वेता वर्मा समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें...
एसीबी ने कांड संख्या 18/2026 दर्ज की है. नामकुम अंचल से दाखिल-खारिज वाद से संबंधित दस्तावेज गायब किए जाने को लेकर थॉमस साइमन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी को जांच का निर्देश दिया था. हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने 26 अगस्त को जांच की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

