Search

 
 
 

Bokaro News: कसमार में निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल चौबे के घर ACB की रेड, RIMS जमीन घोटाला में कार्रवाई

Bokaro News: झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. अब तक कई अधिकारियों की हो चुकी है. गिरफ्तारी इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर को छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Bokaro News: बेरमो अनुमंडल के कसमार में रिम्स रांची की जमीन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में एसीबी की टीम शुक्रवार को निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के आवास पर छापेमारी की. टीम ने घर की तलाशी ली और परिजनों से पूछताछ की.

 

एसीबी ने 17 नवंबर को इस मामले में राहुल कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था. वह पूर्व में रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर पदस्थापित थे. रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और दस्तावेजों में हेरफेर के मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

यह मामला रांची के मोरहाबादी और कोकर मौजा की कुल 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है. आरोप है कि अधिग्रहित जमीन को निजी भूमि बताने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये. इसके बाद सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर अवैध तरीके से जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया गया.

 

झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. अब तक कई अधिकारियों की हो चुकी है. गिरफ्तारी इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर को छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इनमें तत्कालीन जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के अलावा बड़गाई के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं. 

 

19 नवंबर को बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. वह पूर्व में बड़गाई अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं. दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच सूत्रों के अनुसार, एसीबी गिरफ्तार अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है. जांच के दौरान जमीन से संबंधित दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है. हालांकि, आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही