Search

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

Ranchi: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 11 जून को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बैठक में राज्य का मजबूती से पक्ष रखने के लिए झारखंड सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
 
विकसित भारत के लिए मानव पूंजी है मुख्य थीम

नीति आयोग की सीईओ निधि छिब्बर ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखकर बैठक के एजेंडे की जानकारी दी है. इस बार की बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत के लिए मानव पूंजी रखा गया है. इसके अलावा दिसंबर 2025 में आयोजित हुए मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में जिन प्राथमिकताओं और सिफारिशों को तय किया गया था, उनपर भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी.

झारखंड से इन अधिकारियों की सूची हुई फाइनल

नीति आयोग के उपाध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बैठक के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के कई शीर्ष अधिकारी भी इस बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. राज्य सरकार ने अधिकारियों के नाम तय कर नीति आयोग को भेज दिए हैं.

11 जून को होने वाली इस बैठक में सीएम सोरेन के साथ ये वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे:

अविनाश कुमार (मुख्य सचिव, झारखंड)

मुकेश कुमार (सचिव, योजना एवं विकास विभाग)

अरवा राजकमल (रेसिडेंट कमिश्नर, दिल्ली)

विजया जाधव (अपर सचिव, योजना एवं विकास)

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही