Search

 
 
 

केरल की नन्ही आलिन के अंगदान पर CM हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि

केरल की दिवंगत नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आलिन शेरिन अब्राहम का नाम पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है.
 

Ranchi :  केरल की दिवंगत नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आलिन शेरिन अब्राहम का नाम पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है. 

 

अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है, लेकिन ऐसे कठिन समय में भी शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम ने अपनी बेटी के अंगदान का जो निर्णय लिया, वह अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है. आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा हो, लेकिन आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है. उन्होंने दिवंगत बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माता-पिता के साहस को नमन किया.

 

मुख्यमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि दिवंगत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी गई है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान दूसरों को जीवन देने का महादान है. झारखंड में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित हों.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही