Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मिला न्योता

Ranchi News: प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. समिति की ओर से मुख्यमंत्री को 3 सितंबर को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया. इसके अलावा 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का भी निमंत्रण दिया गया.
 
सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई.


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. समिति की ओर से मुख्यमंत्री को 3 सितंबर को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 


इसके अलावा 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का भी निमंत्रण दिया गया. यहां दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला का आयोजन होगा.


समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है. आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं.


प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक राजेश गुप्ता और डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही