Search

 
 
 

असम में गरजे CM हेमंत सोरेन: कहा- 'मांगने से नहीं मिलेगा, अब सड़क से सदन तक लड़ना होगा'

असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी ताकत झोंक दी है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर लोगों के सामने जेएमएम के पक्ष में वोट करने की अपील की. सीएम हेमंत सोरेन आज सरूपथर और खुमताई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा.
 

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी ताकत झोंक दी है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर लोगों के सामने जेएमएम के पक्ष में वोट करने की अपील की. सीएम हेमंत सोरेन आज सरूपथर और खुमताई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा.

Uploaded Image

सीएम हेमंत सोरेन की जनसभा में लोग काफी उत्साहित नजर आए. लोगों के जोश और उत्साह देखकर सीएम ने पहले हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. जनसभा में दहाड़ते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने LPG रसोई गैस और मंहगाई को लेकर सरकार को विफल बताया. सरकार की ढुलमुल नीति की आलोचना की. 

Uploaded Image

सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में हेमंत सोरेन ने जेमएम प्रत्याशी साहिल मुंडा को सामाजिक परिवर्तन का चेहरा बताया. उन्होंने कहा कि साहिल मुंडा केवल एक प्रत्याशी नहीं बल्कि वंचित समाज की आवाज हैं और उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाना है. सोरेन ने कहा कि साहिल मुंडा को चुनना अपने हक और अधिकार को चुनना है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साहिल मुंडा के नेतृत्व को मजबूत करें और क्षेत्र में बदलाव लाएं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिल मुंडा ने हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और अब उन्हें सदन में भेजकर इस आवाज को और मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जेएमएम के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय अधिकारों को लेकर काम किया जाएगा.

 

वहीं खुमताई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में हेमंत सोरेन ने अमित नाग के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है जो बेहद चिंताजनक है.

 

सोरेन ने कहा कि वंचितों की आवाज दबाई जा रही है और आदिवासियों के हक छीने जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की डबल इंजन नीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा.

 

सोरेन ने आदिवासियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि उनकी एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इस दौरान दोनों जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही