Search

 
 
 

कोकर कांड पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

कोकर के भाभा नगर इलाके में एक आदिवासी युवती और उसके बच्चे के साथ हुई घटना पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नाराजगी जताई है. मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता पर धब्बा बताया है.
 

Ranchi : कोकर के भाभा नगर इलाके में एक आदिवासी युवती और उसके बच्चे के साथ हुई घटना पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नाराजगी जताई है. मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता पर धब्बा बताया है.

 

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. किसी महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे सड़क पर घुमाना बहुत ही गलत और अमानवीय है. यह कानून के खिलाफ है और महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मदद करने के बजाय वीडियो बना रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

 

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए. साथ ही पीड़िता को सुरक्षा और हर जरूरी मदद दी जाए. उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़िता के साथ है और उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही