Search

 
 
 

रांची : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, इलाके में शोक की लहर

जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है.
 

Ranchi : जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है.

 

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय जीवन सवैया और 20 वर्षीय मधुसूदन सुंडी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक स्कूटी पर सवार थे, तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही