Search

पलामूः झाड़ी में मिले अधजले शव की नहीं हुई पहचान, हत्या कर जलाने की आशंका

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए जिले और राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी सूचना भेजी गई है. हर एंगल पर जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी.
 
शव की फाइल फोटो.

Medininagar : पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर में झाड़ियों से मिले युवक के अधजले शव की पहचान 48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है. पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. घटना के बाद से पुलिस लगातार स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रही है. फिलहाल शव को MMCH के शवगृह में रखा गया है.

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए जिले और राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी सूचना भेजी गई है. हर एंगल पर जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. 

पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक को गोली मारी गई थी. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही