Search

 
 
 

धनबाद में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के चरकपत्थर गांव में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग (मूक) युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
 

Dhanbad: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के चरकपत्थर गांव में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग (मूक) युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान तीन में से एक आरोपी कीर्तन तुरी (22 वर्ष) को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें कीर्तन तुरी, आशीष मोदी (24 वर्ष) और संतोष कर्मकार (24 वर्ष) शामिल हैं.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही