Search

 
 
 

बिहार पुलिस के रिटायर कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गुरुवार दोपहर को एक सड़क हादसे में बिहार पुलिस के रिटायर कर्मी 65 वर्षीय भुगान बास्के की मौत हो गई. घटना संतोष होटल के समीप  कटिंग पर उस वक्त हुई जब वे सड़क पार कर रहे थे. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गुरुवार दोपहर को एक सड़क हादसे में बिहार पुलिस के रिटायर कर्मी 65 वर्षीय भुगान बास्के की मौत हो गई. घटना संतोष होटल के समीप  कटिंग पर उस वक्त हुई. जब वे सड़क पार कर रहे थे. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

Uploaded Image

भुगान स्कूटी से जा रहे थे बहरागोड़ा

मृतक भुगान बास्के मूल रूप से गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया गांव के निवासी थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका नामांकन (एडमिशन) कराने बहरागोड़ा आ रहे थे. उनकी पत्नी मुनी बास्के बस में सवार होकर बहरागोड़ा के लिए निकली थीं, जबकि भुगान अपनी स्कूटी(JH05CA7479 )से पीछे-पीछे आ रहे थे. कुछ मिनटों का सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन गया. 

 

सड़क पार के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष होटल के पास जैसे ही भुगान बास्के ने अपनी स्कूटी से सड़क पार करने की कोशिश की, टाटा (जमशेदपुर) की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार (JH01GA9778) अनियंत्रित होकर अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और भुगान बास्के काफी दूर जाकर गिरे. इस हादसे में काफी लहुलूहान हो गए.

 

 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत घायल भुगान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

 

फिल्मी अंदाज में आरोपी को दबोचा

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की. उन्होंने अपनी टीम के साथ भाग रही कार का पीछा कर बरसोल थाना से गिरफ्तार किया.

 

पुलिस कार्रवाई में जुटी

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम (अंत्य परीक्षण) के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उधर इस घटना के बाद से ग्रामीणों ने एनएच पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता व्यक्त की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही