Search

 
 
 

SIR में बढ़-चढ़कर भाग लें, अफवाहों से बचें: धनबाद डीसी

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने एसआईआर प्रक्रिया में जिले के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसमें सभी पात्र लोगों की सहभागिता जरूरी है.
 
धनबाद डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने मतदाता सूची को अद्यतन व शुद्ध बनाने के लिए चल रही एसआईआर प्रक्रिया में जिले के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसमें सभी पात्र लोगों की सहभागिता जरूरी है.

 


उन्होंने कहा कि वर्ष 1951 से 2004 के बीच यह प्रक्रिया आठ बार सफलतापूर्वक हो चुकी है. झारखंड में अंतिम बार पुनरीक्षण वर्ष 2003 में हुआ था. यह एक नियमित पारदर्शी और संवैधानिक प्रक्रिया है. उन्होंने एसआईआर को लेकर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की भी अपील की.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही