Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः भू-धंसान में तीन मौतों के बाद विस्थापन की कवायद तेज, दहशत में लोग

बस्ती के कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. एहतियात के तौर पर कुछ परिवार घर खाली कर बाहर रहने को मजबूर हैं. लोग अपना जरूरी सामान लेकर सड़कों या अस्थायी ठिकानों पर शरण लिये हुए हैं. घटनास्थल के पास बनाए गए राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रखा गया है.
Advertisement
Advertisement
दहशतजदा प्रभावित परिवार अपने सामान के साथ.

Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र की टांडाबस्ती में भू-धंसान में दो घरों के जमींदोज होने और तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके के लोग दहशत में जी रही हैं. लोग अब अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. हादसे के बाद बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन हरकत में आया है. प्रभावित परिवारों के विस्थापन की कवायद तेज हो गई है.


स्थानीय लोगों के विस्थापन व पुनर्वास के लिए उनके आधार कार्ड जमा कराए जा रहे हैं. संभावित विस्थापन के लिए सूची भी तैयार की जा रही है. लोग अपने दस्तावेज जमा कर रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से इस इलाके में रह रहे हैं, लेकिन अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है.

 


बस्ती के कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. एहतियात के तौर पर कुछ परिवार घर खाली कर बाहर रहने को मजबूर हैं. लोग अपना जरूरी सामान लेकर सड़कों या अस्थायी ठिकानों पर शरण लिये हुए हैं. घटनास्थल के पास बनाए गए राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रखा गया है. हालांकि, लोगों का आरोप है कि इन शिविरों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं. केवल खानापूर्ति की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही