Search

 
 
 

भाजपा के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे: इरफान अंसारी

हजारीबाग जिले के कुसुंबा कांड में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.
 

Ranchi : हजारीबाग जिले के कुसुंबा कांड में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा का नैतिक आधार पूरी तरह कमजोर हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी कानून व्यवस्था की बात करती है, उसी के पदाधिकारी इस तरह के गंभीर अपराध में शामिल पाए जा रहे हैं. उन्होंने इसे भाजपा के दोहरे चरित्र का उदाहरण बताया.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है और कुसुंबा कांड ने भाजपा के असली चेहरे को उजागर कर दिया है. अंसारी ने भाजपा को झारखंड का दुश्मन नंबर एक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन उसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगा.

 

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के हर झूठ, साजिश और गलत कदम को उजागर किया जाएगा. अंसारी ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी. अंसारी ने पीड़ित बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही