Search

 
 
 

पलामूः परामर्श दात्री समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, वित्त मंत्री रहे मौजूद

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने MSME की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए. बताया गया कि 65739 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 63863.01 लाख रुपये की उपलब्धि हासिल की गई है.
 
बैठक में भाग लेते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डीसी व अन्य.

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की तिमाही बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने MSME की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए. बताया गया कि 65739 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 63863.01 लाख रुपये की उपलब्धि हासिल की गई है.

 


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में सीधे राशि जा रही है, ऐसे में उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण देकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकता है. उन्होंने दिए गए ऋण के आउटकम की नियमित समीक्षा और सीडी रेशियो पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

 

बीमा योजनाओं और KCC लोन में बैंकों की सुस्ती पर नाराजगी


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई. वित्त मंत्री ने एलडीएम को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए.


डीसी ने KCC के लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया. साथ ही जेएसएलपीएस से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंक लिंकेज के जरिए ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने को कहा. मौके पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया. बैठक में डीडीसी जावेद हुसैन, सांसद व विधायक प्रतिनिधि, एलडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड शालीन लकड़ा, आरबीआई प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही