Search

आर्चबिशप हाउस पहुंचे CM हेमंत सोरेन, सहायक बिशप आनंद डेविड खल्खो को दी बधाई

Ranchi : रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खल्खो के अभिषेक और प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए.
 
Ranchi : रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खल्खो के अभिषेक और प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खल्खो को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल और समाज की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर धार्मिक समुदाय के लोगों और अन्य गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही. समारोह में प्रार्थना और धार्मिक विधियों के साथ आनंद डेविड खल्खो को रांची महाधर्मप्रांत का सहायक बिशप नियुक्त किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए नवनियुक्त सहायक बिशप को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश के अंत में जोहार भी कहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही