Search

 
 
 

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

Ranchi News:मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढाढस बंधाया. उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों, समर्थकों व प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
 
सीएम ने दिवंगत विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया.

 

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढाढस बंधाया. उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों, समर्थकों व प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. वह समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थीं.गौरतलब है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं. रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां विगत शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही