Palamu News : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह जैप के एक सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. मृतक जवान का नाम बुचुन पाल है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, जवान बुचुन पाल डगरा पिकेट पर ड्यूटी में तैनात था. इसी दौरान उसने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर हालत में पड़ा है. जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है.
सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिकेट में तैनात जवानों से भी जानकारी ली जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृतक जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

