Search

 
 
 

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Ranchi : अंजली सुमन हॉस्टल नंबर-9 में रहती थी. शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गयी. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने और भोजन के समय भी उसके नहीं आने पर सहेलियों को अनहोनी की आशंका हुई.
 
बीआईटी मेसरा

Ranchi News : बीआइटी मेसरा के हॉस्टल में शुक्रवार की रात एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान गोड्डा जिले की रहने वाली अंजली सुमन के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद बीआइटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.   


जानकारी के अनुसार, अंजली सुमन हॉस्टल नंबर-9 में रहती थी. शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गयी. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने और भोजन के समय भी उसके नहीं आने पर सहेलियों को अनहोनी की आशंका हुई.

 

छात्राओं ने कमरे के दरवाजे में बने छेद से अंदर देखा तो अंजली पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई दिखाई दी. इसके बाद हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर बीआइटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास पुलिस बल के साथ हॉस्टल पहुंचे और कमरे की जांच करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया.

 

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. टीम की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही