Ranchi News: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.
मुख्यमंत्री ने आश्रम में श्री श्री परमहंस योगानंदजी के कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की. गैलरी में परमहंस योगानन्दजी एवं उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ सामग्री, स्वामीजी से संबंधित डाक टिकट, फोटोग्राफ तथा उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं को संरक्षित रखा गया है.
इसे भी पढ़ें:
इसके बाद मुख्यमंत्री ने लीची वेदी, स्मृति मंदिर और ध्यान मंदिर का भ्रमण किया. उन्होंने ध्यान के लिए विकसित उद्यान एवं आश्रम परिसर का भी अवलोकन किया और इसके संबंध में जानकारी ली.
स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों और विभिन्न कार्यों से भी अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

